Follow Us on Our Social Media
Entertainment

स्वतंत्रता दिवस पर सनी देओल और इमरान हाशमी की टक्कर, एडवांस बुकिंग के बाद अब लाइक्स में भी पिछड़ी ‘बंटवारा 1947’

14 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आमने-सामने रिलीज होने जा रही हैं। रिलीज से पहले दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। शुरुआत में माना जा रहा था कि सनी देओल की फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म पर भारी पड़ेगी, लेकिन फिलहाल आंकड़े इसके उलट नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Awarapan 2 Advance Booking:

एडवांस बुकिंग में भी पिछड़ी ‘बंटवारा 1947’

पहले एडवांस बुकिंग के मामले में ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ा। अब बुक माय शो पर फिल्मों को मिले लाइक्स के आंकड़ों में भी इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकल गई है।

गुरुवार शाम 6 बजे तक ‘आवारापन 2’ को 3.33 लाख से ज्यादा लोगों ने बुक माय शो पर लाइक किया था। वहीं ‘बंटवारा 1947’ को करीब 1.40 लाख लोगों ने लाइक किया। यानी दर्शकों की दिलचस्पी के मामले में भी ‘आवारापन 2’ फिलहाल आगे चल रही है।

‘बंटवारा 1947’ में बड़े सितारों की फौज

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी और करण देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया गया है।

आमिर खान भी फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। ऐतिहासिक और आजादी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म से मेकर्स को खास उम्मीदें हैं।

छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन पर उम्मीद

फिल्म की कहानी और सनी देओल की लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘बंटवारा 1947’ को छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। हालांकि, दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है, इसका असली फैसला 14 अगस्त को रिलीज के बाद ही होगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button