‘Rise and Fall 2’ में सारा गुरपाल ने किया खुलासा, बोलीं- कई क्रिकेटर्स करते हैं मैसेज; सहवाग ने ली मजेदार चुटकी

अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘Rise and Fall Season 2’ शुरू हो चुका है। शो के प्रीमियर के साथ ही इसके कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो में सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने भी एंट्री ली है। होस्ट वीरेंद्र सहवाग के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो खासा चर्चा में है।
सारा ने कहा- कई क्रिकेटर्स करते हैं मैसेज
वायरल क्लिप में वीरेंद्र सहवाग सारा गुरपाल से पूछते नजर आते हैं कि क्या क्रिकेटर्स उन्हें DM करते हैं। इस पर सारा कहती हैं कि हां, कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं।
इसके बाद सारा अपने फोन पर कुछ चैट सहवाग को दिखाती हैं। चैट देखने के बाद सहवाग मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “अच्छा… इसने भी किया है, तभी रन नहीं बन रहे।” इसके बाद सहवाग सारा की चैट में अलग-अलग तरह के खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि इसमें लेफ्टी भी है, राइटी भी है और कीपर भी है।
सारा और सहवाग की यह बातचीत काफी हल्के-फुल्के अंदाज में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
‘Rise and Fall 2’ में कौन-कौन हैं कंटेस्टेंट?
‘Rise and Fall Season 2’ में कुल 15 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, करण पटेल, सिवेत तौमर, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, प्रियंका चाहर चौधरी, इरिना रुड़ाकोवा, अनीश भगत, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर और तेज प्रताप यादव शामिल हैं।
शो के प्रीमियर के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत और खुलासों के कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।



