Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल, महिला बैंड और डॉग स्क्वाड ने दिखाया दमखम

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के घुड़सवार दल, प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड और डॉग स्क्वाड ने शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया।

घुड़सवार दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पेगिंग, नेजाबंदी, शो जंपिंग और गैलप राउंड जैसी रोमांचक प्रस्तुतियां दीं। अश्वों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें –पीएम मोदी का बड़ा ऐलान,

 

वहीं आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने आकर्षक धुनों की प्रस्तुति दी। 35 सदस्यीय इस बैंड ने क्विक मार्च और स्लो मार्च में कई देशभक्ति और मधुर धुनें बजाकर माहौल में जोश भर दिया। इस बैंड को राष्ट्रीय स्तर की पुलिस बैंड प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार मिल चुके हैं।

डॉग स्क्वाड ने दिखाया अद्भुत कौशल

समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के डॉग स्क्वाड ने भी अपनी दक्षता और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षित श्वानों ने अलग-अलग निर्देशों का पालन करने के साथ आग से छलांग लगाने जैसे रोमांचक करतब दिखाए।

डॉग स्क्वाड ने जमीन में दबे विस्फोटक और नशीले पदार्थों की पहचान करने के साथ-साथ अलग-अलग गंधों में से निर्धारित गंध को पहचानकर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस डॉग मैक्स ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button