पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ पर तेजी से काम; ड्रोन और हाइपरसोनिक डिफेंस पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश की सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ पर तेजी से काम चल रहा है और भारत को अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीक का वैश्विक सप्लायर बनना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि बदलते दौर में युद्ध का तरीका भी बदल रहा है। अब खतरा सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि रिफाइनरी, बैंकिंग सिस्टम, डेटा सेंटर और दूसरे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे भी निशाने पर आ सकते हैं। ऐसे में भारत को अपनी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करना होगा।
यह भी पढ़ें – सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को दिया भरोसा,
ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम विकसित करने होंगे। इसके साथ ही हाइपरसोनिक रक्षा तकनीक में भी देश को नेतृत्व करना होगा। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को जरूरी बताते हुए कहा कि भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
रक्षा उत्पादन चार गुना बढ़ा
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत का रक्षा उत्पादन करीब चार गुना बढ़ा है। वहीं रक्षा निर्यात में लगभग 50 गुना वृद्धि हुई है और भारतीय हथियार करीब 100 देशों तक पहुंच रहे हैं।
बनेगी बड़ी सिविल डिफेंस वॉलंटियर फोर्स
प्रधानमंत्री ने आधुनिक खतरों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पुराने सिविल डिफेंस सिस्टम को आधुनिक बनाया जाएगा और नागरिक सुरक्षा की एक बड़ी स्वयंसेवी फोर्स तैयार की जाएगी।



