Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ी लोककला की धूम, सरगुजा संभाग ने मारी बाजी,दुर्ग दूसरे और रायपुर तीसरे स्थान पर

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 850 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और देशभक्ति से जुड़ी शानदार प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुई प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने पहला, दुर्ग संभाग ने दूसरा और रायपुर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026 08 15 at 1.31.18 PM 1536x1023 1

यह भी पढ़ें – चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत

सरगुजा की प्रस्तुति रही अव्वल

सरगुजा संभाग के 286 विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम, जय हिंद हम सबका अभिमान’ जैसे गीतों पर देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुति दी। नृत्य और संगीत के जरिए विद्यार्थियों ने मातृभूमि के प्रति प्रेम और युवा शक्ति से आगे बढ़ते भारत की तस्वीर पेश की।

दुर्ग संभाग दूसरे स्थान पर

दुर्ग संभाग के 277 विद्यार्थियों ने ‘सजता, संवरता, निखरता ये देश’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाई।

WhatsApp Image 2026 08 15 at 1.31.20 PM 1 1536x903 1

रायपुर के बच्चों ने दिखाया सैनिकों का शौर्य

रायपुर संभाग के 280 विद्यार्थियों ने ‘संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े’ फ्यूजन गीत पर प्रस्तुति दी। इसमें सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से जीवंत किया गया।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button