‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से पहले ही मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान में सोशल मीडिया वॉर, पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर साध रहे निशाना

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से पहले ही एपिसोड में बाहर हुए मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान के बीच सोशल मीडिया पर तकरार देखने को मिल रही है। शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने कुछ वीडियो और पोस्ट शेयर किए, जिसके बाद अभिषेक के सोशल मीडिया अकाउंट से भी तंज भरे जवाब सामने आए।
शो में हरमन सिंघा और अभिषेक मल्हान ने मुनव्वर के खिलाफ मोर्चा खोला था। मुनव्वर ने खुद का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह शो से बाहर हो गए। अब दोनों बिना एक-दूसरे का नाम लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें –आवारापन 2 शानदार शुरुआत,
मुनव्वर ने एक वीडियो में कहा कि तीसरे एपिसोड में उनके मौजूद नहीं होने के बावजूद उनका नाम लगातार लिया जा रहा है और यही उनका प्रभाव है। इसके कुछ देर बाद अभिषेक के अकाउंट से उनकी तस्वीर के साथ ‘कौन रो रहा है भाई’ लिखा गया।
इसके बाद मुनव्वर ने एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर किसी को ट्रॉफी जीतनी है तो अगले साल अलायंस में जाकर ग्रुप में खेलना चाहिए, शायद वहां जीत जाए। वहीं अभिषेक की ओर से ‘वेलकम’ फिल्म के मजनू के किरदार की तस्वीर शेयर कर लिखा गया, ‘बोलने दे, तकलीफ हुआ है बेचारे को।’
हालांकि दोनों ने अपनी पोस्ट में एक-दूसरे का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इन पोस्ट को सीधे तौर पर दोनों के बीच चल रही तकरार से जोड़कर देख रहे हैं।
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को हुआ है। शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाते हैं।



