गोविंदा ने सुनीता आहूजा के बयानों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘थोड़ा हद में रहिए’

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सुनीता ने गोविंदा की नई फिल्म और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर तीखी टिप्पणियां की थीं। अब गोविंदा ने भी इन बयानों पर प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ सार्वजनिक जगह पर देखे जाने के बाद दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस पर सुनीता ने तंज कसते हुए गोविंदा के व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें थोड़ा स्टैंडर्ड बनाए रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें – ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से पहले ही मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान में सोशल मीडिया वॉर
अब गोविंदा ने सुनीता के बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह लगातार ऐसी बातें कर रही हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो सकती है। उन्होंने सुनीता से अपनी भाषा और बयानों को लेकर ‘थोड़ा हद में रहने’ की अपील की।
गोविंदा ने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर गाली-गलौज वाले शब्दों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा से न सिर्फ परिवार बल्कि युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है।
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर समय-समय पर मीडिया में चर्चाएं होती रही हैं। फिलहाल कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की तस्वीरों और दोनों के बयानों ने एक बार फिर उनके निजी जीवन को सुर्खियों में ला दिया है।



