Follow Us on Our Social Media
National

CRPF बंकर वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर: वाहन पलटा, 5 जवान घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में CRPF के पांच जवान घायल हो गए। काजीगुंड के लेवडोरा इलाके में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने CRPF के बंकर वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बंकर वाहन सड़क पर पलट गया।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब ट्रक नंबर JK02DU-4386 लेवडोरा इलाके में CRPF के बंकर वाहन JK02CG-5795 से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायल जवानों को वाहन से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पांच जवानों को चोट आई

सभी पांच घायल जवानों को तत्काल काजीगुंड स्थित 163वीं बटालियन CRPF के MI Room ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हादसे में घायल जवानों की पहचान इंस्पेक्टर राज कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर लोवेंडय, सहायक सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार और हेड कांस्टेबल ड्राइवर वीरेंद्र के रूप में हुई है।

हादसे की जांच में जुटे अफसर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। हादसा किस वजह से हुआ, ट्रक चालक की गति कितनी थी और टक्कर के समय दोनों वाहन किस दिशा में जा रहे थे, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे में किसी जवान के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button