जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने किया दुर्व्यवहार, POCSO एक्ट में गिरफ्तार

जगदलपुर। शहर के एक शासकीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें – दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला,
जगदलपुर CSP सुमित कुमार ने बताया कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपने केबिन में बुलाया था। इसी दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा 8 और BNS की धारा 75 व 74 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



