होटल में भीषण आग: 4 साल के बच्चे समेत 9 की मौत, 6 घायल; 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे भीषण आग (fire) लग गई। बिल्डिंग में कई होटल संचालित हो रहे थे। हादसे में 4 साल के बच्चे, दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बेहोशी की हालत में मिले थे। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि दमकल और पुलिस टीमों ने अब तक करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
आग उस समय लगी, जब होटल में ठहरे ज्यादातर लोग सो रहे थे। देखते ही देखते इमारत में धुआं भर गया और लोगों का दम घुटने लगा। मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।
यह भी पढ़े: लखनऊ में आगजनी के बाद अलर्ट: रायपुर के 4 कोचिंग संस्थानों में मिली गंभीर खामियां, 7 दिन में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी
आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। घना धुआं होने के कारण बचावकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। दमकलकर्मियों ने सीढ़ियां लगाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत काफी गर्म होने के कारण कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल (fire) का निरीक्षण किया। उन्होंने शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई, हालांकि आग की वास्तविक वजह फॉरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगी। मंत्री ने इमारत के भीतर की व्यवस्था को बेहद खराब बताते हुए कहा कि यहां बुनियादी सुरक्षा और निर्माण नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल हैं। होटल संचालन में भी कई अनियमितताओं की बात सामने आई है।
बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज करने की तैयारी
पुलिस के अनुसार इमारत का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज (fire) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। आग की वजह, होटल संचालन और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि 17 अगस्त को बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई थी और 9 घायल हुए थे। वहां भी शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई थी।



