Follow Us on Our Social Media
National

NEET UG 2026: 21 अगस्त को आएगा राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, 22 से 31 अगस्त तक एडमिशन

दिल्ली। नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) काउंसिलिंग के राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अब 21 अगस्त को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। 

सीट मिलने वाले छात्रों को तय समय में संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी रैंक और अलॉटेड कॉलेज की जानकारी के साथ देख सकेंगे।

22 से 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

राउंड-1 में सीट अलॉट होने वाले छात्रों को 22 अगस्त से 31 अगस्त तक संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसी दौरान जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचें।

ऑनलाइन कर सकेंगे सीट रिजाइन

काउंसलिंग प्रक्रिया में इस बार सीट (NEET UG 2026) छोड़ने से जुड़ा बदलाव भी किया गया है। जिन छात्रों को सीट अलॉट होने के बाद उसे छोड़ना है, वे ऑनलाइन माध्यम से सीट रिजाइन कर सकेंगे। इसके लिए पहले की तरह हर स्थिति में फिजिकल रिपोर्टिंग की जरूरत नहीं होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र MCC की वेबसाइट पर जाकर UG Medical Counselling सेक्शन में राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट PDF डाउनलोड कर अपना नाम, रैंक और कॉलेज देख सकेंगे। लॉगिन के जरिए अलॉटमेंट लेटर भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

ये दस्तावेज रखें तैयार

प्रवेश (NEET UG 2026) के लिए NEET स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र, निवास और दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तैयार रखना होगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button