‘द ओडिसी’ की थिएटर के बाद डिजिटल एंट्री, 17 नवंबर से घर बैठे देख सकेंगे नोलन की महागाथा

मुंबई। क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब डिजिटल रिलीज की ओर कदम बढ़ा दिया है। 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई इस एपिक एक्शन-फैंटेसी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के बाद फिल्म अब 17 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
PVOD के जरिए होगी डिजिटल रिलीज
‘द ओडिसी’ को शुरुआत में प्रीमियम वीडियो-ऑन-डिमांड (PVOD) के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मतलब है कि दर्शक फिल्म को डिजिटल रूप से किराए पर ले सकेंगे या खरीदकर देख सकेंगे। इसी समय फिल्म के 4K Ultra HD, Blu-ray और DVD फॉर्मेट भी जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़े: दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है Fast Forever की शूटिंग, 2028 में रिलीज होगी आखिरी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म Apple TV, Prime Video और YouTube Movies & TV जैसे प्लेटफॉर्म पर रेंट या खरीद के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, भारतीय दर्शकों के लिए प्लेटफॉर्म और कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
क्या है ‘द ओडिसी’ की कहानी?
फिल्म की कहानी प्राचीन ग्रीक महाकाव्य ‘ओडिसी’ (The Odyssey) पर आधारित है। इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी दिखाई गई है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए बेहद खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान उन्हें कई पौराणिक जीवों और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
फिल्म (The Odyssey) में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडया, लुपिता न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े कलाकार नजर आए हैं। नोलन ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ अपनी पत्नी एम्मा थॉमस के साथ इसका निर्माण भी किया है।
थिएटर में फिल्म का भव्य अनुभव लेने के बाद अब दर्शकों को घर बैठे नोलन की इस महागाथा को देखने का मौका मिलेगा।



