Follow Us on Our Social Media
National

इंस्टाग्राम पर सुसाइड पोस्ट से मचा हड़कंप: पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर युवक को बचाया, ब्रेकअप से था परेशान

बनारस। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से जुड़ा पोस्ट (suicide post) कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिले अलर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और कुछ ही समय में युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने थाने में उसकी काउंसलिंग कराई और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के जरिए गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मेटा अलर्ट की सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि जगतगंज निवासी हर्ष वर्मा ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद आहत होकर आत्महत्या करने का फैसला लेने संबंधी पोस्ट किया है।

सूचना मिलते ही चेतगंज पुलिस सक्रिय हो गई। सर्विलांस शाखा की मदद से पुलिस (suicide post)  ने उस मोबाइल नंबर की जानकारी हासिल की, जिससे इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित किया जा रहा था। मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस टीम जगतगंज स्थित हर्ष के घर पहुंची। यहां से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार हर्ष कुछ दिन पहले तक एक होटल में रिसेप्शन पर काम करता था।

थाने लाने के बाद पुलिस ने हर्ष की काउंसलिंग की। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द (suicide post)  कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में दारोगा संदीप कुमार सिंह, भरत पांडेय, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह और कांस्टेबल पुनीत कुमार शामिल रहे। इस घटना में सोशल मीडिया अलर्ट और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से युवक की जान बचाने में मदद मिली।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button