Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर में विवाद के बाद बवाल: दो पक्षों में पथराव-तोड़फोड़, TI समेत कई घायल; कलेक्टर-SSP ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार रात हिंसक (Bilaspur dispute) हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। भीड़ ने कई गाड़ियों, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें तारबाहर TI रवि तिवारी समेत कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग खपरगंज पहुंचे थे। यहां मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की भीड़ जुट गई। पुलिस (Bilaspur dispute) ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले समझाइश दी। स्थिति नहीं संभली तो लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की। सिविल ड्रेस में पहुंचे CSP गगन कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पथराव में TI रवि तिवारी के सिर में चोट आई।

थाने में घुसी भीड़, अतिरिक्त बल बुलाया

तनाव बढ़ने पर भीड़ सिटी कोतवाली थाने में भी घुस गई और जमकर हंगामा किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए जांजगीर-चांपा, मुंगेली और CAF से अतिरिक्त बल बुलाया गया। करीब 400 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया।

हालात बिगड़ते देख कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह खुद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों (Bilaspur dispute) ने हेलमेट पहनकर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया और भीड़ को हटाया। देर रात तक इलाके में गश्त जारी रही।

प्रशासन के अनुसार, दोनों पक्षों से पथराव हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिटी कोतवाली चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात रखा गया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button