Follow Us on Our Social Media
National

UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट जून का रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की भी आउट; ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

दिल्ली।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जून में आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के 655 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसके लिए कुल 7,73,806 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 6,07,151 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

रिजल्ट के साथ NTA ने फाइनल आंसर की भी जारी की है। उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करने के साथ प्राप्त अंकों की जानकारी भी देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET स्कोरकार्ड

सबसे पहले उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन ( UGC NET Result 2026)  में UGC-NET June 2026 Score Card लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड खुलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

इतने अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

NTA के अनुसार, परीक्षा के बाद 4,241 अभ्यर्थी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर, 45,904 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी तथा 97,434 अभ्यर्थी केवल पीएचडी के लिए चयनित हुए हैं। अभ्यर्थियों ( UGC NET Result 2026) को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट और फाइनल आंसर की से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button