शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार (stock market) की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई।
शुरुआती कारोबार में निवेशकों का रुख सतर्क नजर आया और ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 50 करीब 58 अंक टूटकर 24,117 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी बैंक 142 अंक की गिरावट के साथ 57,353 पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया।
बाजार में प्राइवेट बैंक शेयरों को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों में दबाव रहा। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा है।
ग्लोबल मार्केट में भी बिकवाली
अमेरिका में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन (stock market) केविन वॉर्श की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाने के संकेतों के बाद वैश्विक बाजारों में दबाव बढ़ा है। डाऊ फ्यूचर्स करीब 156 अंक नीचे कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। जापान का निक्केई करीब 750 अंक और हेंगसेंग 172 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
35 शेयरों में गिरावट
निफ्टी 50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 8:35 रहा। यानी 8 शेयरों (stock market) में खरीदारी, जबकि 35 शेयरों में बिकवाली हावी रही। सात शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर्स में इटरनल, ONGC, HDFC बैंक, बजाज ऑटो और ICICI बैंक शामिल रहे। वहीं हिंडाल्को, इंडिगो, टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस और इंफोसिस प्रमुख लूजर्स रहे। इसके अलावा HDFC बैंक, सिप्ला, ऑरोबिंदो फार्मा और जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे शेयर भी फोकस में हैं।



