CGSSB ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, भर्ती से लेकर TET-SET और प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं के साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की संभावित तिथियां घोषित की गई हैं।
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन मंडल किए जाने के बाद यह पहला वार्षिक परीक्षा कैलेंडर है। मंडल ने UPSC की तर्ज पर सालभर होने वाली परीक्षाओं की तारीखें पहले से जारी करने की व्यवस्था शुरू की है।
2027 में कब-कब होंगी प्रमुख परीक्षाएं?
तारीख परीक्षा
10 जनवरी समूह-2 उप समूह-2
14 मार्च समूह-1
4 अप्रैल समूह-6 उप समूह-2
18 अप्रैल समूह-3 उप समूह-3
2 मई PPT और Pre B.Ed
9 मई PET और Pre M.Sc Nursing
23 मई PPHT और Pre Post Basic Nursing
30 मई Pre D.El.Ed
6 जून Pre MCA और Pre B.Sc Nursing
13 जून PAT / PVPT
11 जुलाई समूह-2 उप समूह-3
25 जुलाई समूह-5
29 अगस्त समूह-6 उप समूह-1
19 सितंबर आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
26 सितंबर TET
3 अक्टूबर SET
17 अक्टूबर समूह-2 उप समूह-1
21 नवंबर समूह-7
28 नवंबर आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
12 दिसंबर समूह-4
19 दिसंबर आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
अभ्यर्थी पहले से बना सकेंगे पढ़ाई का प्लान
परीक्षाओं की तारीखें पहले से जारी होने से भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी स्टडी टाइम-टेबल और तैयारी की रणनीति पहले से बनाने में मदद मिलेगी।
तीन तारीखें आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित
CGSSB ने 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 को आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा है। कैलेंडर जारी होने के बाद यदि किसी विभाग से परीक्षा आयोजित कराने के लिए आकस्मिक आवेदन प्राप्त होता है, तो इन तारीखों पर परीक्षा कराई जा सकती है।
तारीखों में बदलाव संभव
कर्मचारी चयन मंडल ने विस्तृत परीक्षा कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। हालांकि अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए, क्योंकि परिस्थितियों के अनुसार कैलेंडर में घोषित तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।




