Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करेगी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- पहले संगठन के लोगों के साथ देखेंगे फिल्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे। इसके बाद फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

पुलिस हिरासत में मौत पर CM साय का बयान

चांपा में युवक की पुलिस हिरासत में मौत के मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कलेक्टरों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों के साथ हुई बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत 12 बिंदुओं पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का बेहतर और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button