Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

भूपेश बघेल का रामदास अठावले पर तंज, बोले- छत्तीसगढ़ में जमीन तलाशने का देख रहे दिवास्वप्न; स्मार्ट मीटर और कस्टोडियल डेथ पर सरकार को घेरा

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री और RPI प्रमुख रामदास अठावले के छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने और पार्टी का संगठन मजबूत करने के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि रामदास अठावले छत्तीसगढ़ में जमीन तलाशने का दिवास्वप्न देख रहे हैं।

रामदास अठावले पर भूपेश बघेल का तंज

मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि रामदास अठावले को अपनी लोकसभा सीट तक नहीं दी जाती और वे राज्यसभा के रास्ते सांसद बनते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने की बात करना हास्यास्पद है।

बता दें कि रामदास अठावले ने छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन मजबूत करने और भविष्य में भाजपा के साथ 4 से 5 सीटों पर गठबंधन की संभावना के संकेत दिए थे।

कस्टोडियल डेथ को लेकर सरकार पर हमला

जांजगीर में हुई कस्टोडियल डेथ को लेकर भी भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार और गृह विभाग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई जगहों पर कस्टोडियल डेथ की घटनाएं सामने आ रही हैं और गृह विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री से उनका विभाग संभल नहीं रहा है। उन्होंने सरकार से कस्टोडियल डेथ की घटनाओं को गंभीरता से लेने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल पर भी घेरा

भूपेश बघेल ने स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पहले से ही बिजली दरों में बढ़ोतरी से परेशान है।

उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर तेजी से चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं और कई लोगों के बिजली बिल तीन से पांच गुना तक बढ़ने की बात कही जा रही है।

बघेल ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता पर अब बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button