Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

पचपेड़ी के लोहर्सी में हादसा, बिजली गिरने से 9वीं के छात्र की मौत

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (lightning) गिरने से 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसके तीन साथी भी झुलस गए। चारों युवक बारिश से बचने के लिए तालाब के पास स्थित मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, बाजार चौक स्थित मोंगरा तालाब के पास गांव के चार-पांच युवक घूमने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश (lightning) शुरू हो गई। बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने लगी। इससे बचने के लिए चार युवक तालाब के पास बने मंदिर की ओर जाने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी और चारों उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में 16 वर्षीय उत्तम कौसले गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथी सतीश कौसले, दिनेश कुमार और राजेश कुमार को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने चारों को संभाला। उत्तम की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

सिम्स में इलाज के दौरान मौत

मस्तूरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उत्तम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान उत्तम ने दम तोड़ दिया।

वहीं, सतीश, दिनेश और राजेश का भी अस्पताल (lightning) में उपचार कराया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button