प्रभास की ‘फौजी’ की रिलीज टली, 3 दिसंबर को नहीं आएगी फिल्म; नई तारीख का ऐलान बाकी

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टलने की पुष्टि कर दी है।
रिलीज टलने की वजह
फिल्म की रिलीज में देरी की मुख्य वजह पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बताया जा रहा है। लंबे समय से फिल्म पर काम चल रहा है और निर्माताओं को इसे बड़े स्तर पर तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसे 2027 में सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।
निर्माता ने की पुष्टि
निर्माता रवि शंकर ने 21 सितंबर को एक फिल्म के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान ‘फौजी’ की रिलीज आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म को थोड़ा और समय दिया जा रहा है, ताकि इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा सके। उन्होंने फिल्म में प्रभास के लुक और इसके निर्माण के स्तर को लेकर भी बात की।
अब नहीं होगी दिसंबर में मुकाबला
‘फौजी’ की रिलीज पहले 3 दिसंबर 2026 को तय थी। इसी अवधि में श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ और अक्षय कुमार की एक अनाम फिल्म भी रिलीज होने की चर्चा थी। अब ‘फौजी’ के आगे बढ़ने से इन फिल्मों के साथ प्रस्तावित बॉक्स ऑफिस मुकाबला नहीं होगा। फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा का इंतजार है।



