Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

रतनपुर के बांसाझाल मेन रोड पर हादसा; ससुराल मरवाही जाते समय हुआ एक्सीडेंट

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर (Hadsa) से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर हुआ। मृतक की पहचान साहिल सिंह ठाकुर (निवासी किरारी, थाना मस्तूरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, साहिल सिंह ठाकुर 1 अक्टूबर की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल मरवाही जाने के लिए निकला था। वह रतनपुर क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल के पास (Hadsa) पहुंचा था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे सामने से आ रही बस क्रमांक CG10CE2453 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के साले पवन सिंह ठाकुर निवासी पौंसरा, थाना कोनी, मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पवन सिंह ठाकुर ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम और धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों (Hadsa) की जांच की जा रही है। दुर्घटना के समय बस की गति, चालक की लापरवाही और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के वक्त बस किस दिशा में जा रही थी और बाइक से उसकी टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भी सवाल उठे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button