Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रायपुर में भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वां योग दिवस, 800 साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर। भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा 60वां योग दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। देवेन्द्र नगर स्थित गुजराती स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न योग केंद्रों से करीब 800 साधकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:45 बजे हुई।

समारोह का शुभारंभ भजन, योग गीत और नवरात्र गीत पर सूक्ष्म क्रियाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट अशोक पटेल तथा भारतीय योग संस्थान के जिला और जोन अधिकारियों ने शिरकत की। अतिथियों और पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गायत्री मंत्र के साथ शंखनाद किया गया। अशोक पटेल ने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.12.42 PM 1536x691 1

विभिन्न आसनों का कराया गया अभ्यास

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान योग प्रशिक्षकों रेखा बजाज, सविता मिश्रा, अनीता जोशी, वंदना आहूजा, नीलम नावलानी, पिंकी जैन और सुदेशना मेन ने साधकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसमें मक्खन निकालना, तिर्यक ताड़ासन, अर्द्धचक्रासन, कोणासन, उष्ट्रासन और धनुरासन सहित कई आसन शामिल रहे। आसन प्रदर्शन में लक्ष्मी, तनुश्री और अनीता साहू ने विशेष सहयोग दिया।

इसके बाद कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी, ध्यान और शांतिपाठ कराया गया। इनका संचालन जिला अधिकारी राजेश अग्रवाल और राजेश डागा ने किया। मुकेश सोनी ने संस्थान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प दिलाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

WRS कॉलोनी तथा कटोरा तालाब केंद्र-1 और केंद्र-2 के साधकों ने योग दिवस की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय योग संस्थान की साहित्य एवं सामग्री का स्टॉल भी लगाया गया। इसकी व्यवस्था किशोर लालवानी और दम्मानी प्रजापति ने संभाली।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.12.43 PM 1 1536x717 1

मंच संचालन जयेश पटेल और पूजा खंडेलवाल ने किया, जबकि मंच समन्वयक किरण प्रसाद के साथ रिया फतनानी ने जिम्मेदारी निभाई। अंत में ओम अग्रवाल और संदीप ने राष्ट्रगान कराया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक गरबा नृत्य के साथ हुआ। प्रसाद वितरण की व्यवस्था देवेन्द्र नगर की मेजबान टीम ने संभाली।

समारोह को सफल बनाने में विनोद अग्रवाल, कंवलजीत, पूनम, क्षमा रहेजा, गीतांजली, लता चौधरी, जया जयसिंघानिया, सोनिया पोपटानी, गणेश शंकर शुक्ला, हर्षपाल, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, नीतू सहित संस्थान की पूरी टीम ने सहयोग किया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button