Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘जोश’ में शाहरुख खान ने कटवाए थे मेरे कई सीन, एक्टर पुनीत वशिष्ठ का दावा

अभिनेता पुनीत वशिष्ठ ने साल 2000 में आई फिल्म ‘जोश’ को लेकर बड़ा दावा किया है। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, चंद्रचूड़ सिंह, प्रिया गिल और शरद कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। पुनीत ने फिल्म में शाहरुख खान की गैंग के सदस्य और उनके दोस्त रॉनी का किरदार निभाया था।

एक हालिया इंटरव्यू में पुनीत ने दावा किया कि फिल्म में उनके कई सीन काट दिए गए थे। उन्होंने बताया कि वह शाहरुख खान को डांस की ट्रेनिंग भी दे चुके थे और उनकी एनर्जी से अच्छी तरह परिचित थे।

पुनीत के मुताबिक, शूटिंग के दौरान जब शाहरुख खान कोई बड़ा जंप करते थे, तो वह स्वाभाविक रूप से उससे भी ज्यादा एनर्जी के साथ जंप कर देते थे। उनका कहना है कि इससे कैमरे का ध्यान उनकी ओर जाने लगा और इसी वजह से उनके कई सीन काट दिए गए।

‘मैंने जो खोया, उस पर ध्यान दिया’

पुनीत ने बताया कि जब उन्होंने ‘जोश’ में काम शुरू किया था, तब उनकी उम्र करीब 20 साल थी। उन्होंने कहा कि फिल्म को बनने में तय समय से काफी ज्यादा वक्त लगा और इस दौरान इंडस्ट्री में एक ग्रुप बन गया था।

उनके अनुसार, उन्होंने उस समय इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया कि उन्होंने क्या खो दिया, बजाय इसके कि उन्हें क्या मिला। उन्होंने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री में मौजूद ग्रुपिज्म और लॉबी के कारण उन्हें नजरअंदाज किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें -मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग के दफ्तरों में ई-अटेंडेंस को लेकर लापरवाही, 16% कर्मचारी नहीं लगा रहे हाजिरी

डिप्रेशन और नशे से जूझने का किया खुलासा

पुनीत ने बताया कि लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह शराब और नशे की लत में भी फंस गए थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब वह उस दौर से बाहर आ चुके हैं और इसे अपनी जिंदगी की एक प्रक्रिया के तौर पर देखते हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button