छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को राहत मिली है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। यह सुविधा उन शासकीय और निजी कॉलेजों में मिलेगी, जहां अभी भी सीटें खाली हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि कई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी व्यावहारिक परेशानियों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले पाए। सरकार नहीं चाहती कि केवल प्रवेश की तारीख निकल जाने की वजह से किसी विद्यार्थी का एक साल खराब हो।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति को समर्पित ‘महानदी के पानी अँव’, मंत्री टंकराम वर्मा ने दी आवाज
पहले प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तारीख 31 जुलाई और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त 2026 तक दाखिले की अनुमति थी। अब रिक्त सीटों पर विद्यार्थी 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।

इस फैसले से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा विभाग ने संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



