छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति को समर्पित ‘महानदी के पानी अँव’, मंत्री टंकराम वर्मा ने दी आवाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया का प्रसिद्ध गीत ‘महानदी के पानी अँव’ नए अंदाज में सामने आया है। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने इस गीत को अपनी आवाज दी है, जिसका वीडियो रिलीज हो चुका है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि यह गीत लक्ष्मण मस्तुरिया की रचना है और उनसे उनका गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि गीत में छत्तीसगढ़ की माटी, महानदी, खान-पान, रहन-सहन, पहनावा, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश की खूबसूरती को समेटा गया है।
यह भी पढ़ें – MP से BJP राज्यसभा सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल बने AIIMS भोपाल के नए सदस्य
नदी किनारे और गांव के परिवेश में हुई शूटिंग
मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस गीत को नदी के किनारे, किसानों के साथ और गांव के प्राकृतिक परिवेश में गाया है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता को लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि गाने को प्रदेशवासियों का अच्छा प्यार मिल रहा है। रिलीज के तीन दिनों में ही इसे एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
मंत्री टंकराम वर्मा ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति को समर्पित 4 से 5 और गीत रिलीज किए जाएंगे।



