Madhya Pradesh
MP से BJP राज्यसभा सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल बने AIIMS भोपाल के नए सदस्य

भोपाल। मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल का नया सदस्य निर्वाचित किया गया है। राज्यसभा की ओर से उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।
यह भी पढ़ें – इंदौर में गड्ढे का शिकार हुए BJP विधायक के समर्थक
इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय ने 14 अगस्त को आधिकारिक आदेश जारी किया। AIIMS भोपाल के सदस्य के रूप में रजनीश कुमार अग्रवाल संस्थान के विकास, प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

उनकी नियुक्ति के बाद AIIMS भोपाल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संस्थागत विकास और प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।



