Follow Us on Our Social Media
Madhya Pradesh

इंदौर में गड्ढे का शिकार हुए BJP विधायक के समर्थक, सड़क पर गिरकर हुए घायल; महापौर-पार्षदों पर निकाला गुस्सा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या से आम लोगों के साथ अब जनप्रतिनिधियों के समर्थक भी परेशान हो रहे हैं। ऐसा ही मामला विधानसभा-3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक आशु व्यास के साथ सामने आया। बदहाल सड़क पर उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

आशु व्यास ने वीडियो जारी कर बताया कि वह पल्ला नगर पानी टंकी के सामने से गुजर रहे थे। बारिश के कारण सड़क की हालत बेहद खराब थी और सड़क पर वाहन का टायर फिसल गया। उन्होंने बताया कि वह कम रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे, लेकिन अचानक वाहन स्लिप हो गया और वह करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में उनके चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें –एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी पर रेलवे कर्मचारी और RPF जवानों से मारपीट का केस

सड़क की बदहाली पर जताई नाराजगी

आशु व्यास ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को अरविंदो अस्पताल के पास भी एक महिला की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

उन्होंने महापौर और पार्षदों पर तीखी टिप्पणी करते हुए सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया काम के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने लोगों से खराब सड़कों और जनसमस्याओं को लेकर जागरूक होने की अपील की।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button