Follow Us on Our Social Media
National

Aprilia ने लॉन्च किए SXR GT 125 और 175, कीमत 1.11 लाख से शुरू; जानें इंजन और फीचर्स

 

प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में Aprilia ने SXR GT 125 और SXR GT 175 को भारत में लॉन्च किया है। SXR GT 125 की एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये और SXR GT 175 की कीमत 1.31 लाख रुपये रखी गई है। दोनों स्कूटर में अपडेटेड इंजन और 14 इंच के पहिए दिए गए हैं। वहीं, SXR GT 175 में TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

SXR GT 125 और 175 में दमदार इंजन

SXR GT 125 में 124.5 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,400 आरपीएम पर 10.6 एचपी की पावर और 6,200 आरपीएम पर 10.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, SXR GT 175 में 174.7 सीसी का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,200 आरपीएम पर 13.3 एचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 14.1 एनएम का टॉर्क देता है।

दोनों इंजन BS6 OBD-II स्टेज B मानकों के अनुरूप हैं और E20 पेट्रोल के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कंपनी ने दोनों स्कूटर में 14 इंच के पहिए दिए हैं, जिससे खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर स्थिरता बेहतर होने की उम्मीद है।

175 मॉडल में मिलेंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स

SXR GT 175 में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए कॉल और म्यूजिक कंट्रोल के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इसमें हैंडलबार कंट्रोल, सिंगल-चैनल ABS और हीट शील्ड के साथ अपडेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है।

वहीं, SXR GT 125 में 5 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। दोनों स्कूटर को प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें बड़ा फ्रंट एप्रन और चौड़ी सीट शामिल है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button