Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे में बदलाव, अब 12 अक्टूबर को पहुंचेंगे; RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। पहले उनके 9 अक्टूबर को रायपुर आने का कार्यक्रम था। अपने दौरे के दौरान रेल मंत्री रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

तैयारियों में जुटा रेलवे प्रशासन

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम को लेकर हर दिन परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर आयोजन स्थल तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों की टीम लगातार तैयारियों का जायजा ले रही है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की कमी न रहे।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर भी निर्माण कार्य जारी

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नए फुटओवर ब्रिज के लिए लिफ्ट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। प्लेटफॉर्म की तरफ क्रेन के जरिए काम होने के कारण यात्रियों के आवागमन की जगह प्रभावित हुई है। ट्रेन आने के समय भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुमटियों और ठेलों को कराया गया बंद

वहीं, खमतराई ब्रिज के दोनों तरफ पर्दादारी की गई है। गुमटियों और ठेलों को भी बंद कराया गया है। DRM कार्यालय से लेकर आयोजन स्थल तक साज-सज्जा का काम चल रहा है।

खमतराई ओवरब्रिज के दोनों ओर रंगीन पर्दे लगाने के लिए बांस-बल्लियां लगाई गई हैं। रेलवे इंस्टीट्यूट के पास से रेल मंत्री के मंच तक मैदान में सीसी रोड का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा ग्राउंड के चारों ओर मुरम की सड़कें बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

RPF स्थापना दिवस को यादगार बनाने की तैयारी

रेल मंत्री के दौरे के दौरान RPF जवानों की परेड और रिहर्सल का निरीक्षण प्रस्तावित है। ऐसे में रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शहर में RPF बैंड दे रही प्रस्तुतियां

समारोह को लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर RPF की बैंड पार्टी भी प्रस्तुतियां दे रही है। मंगलवार को भाठागांव बस स्टैंड में RPF बैंड ने लोकप्रिय और देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं। बैंड की प्रस्तुति सुनकर बड़ी संख्या में लोग वहां रुके और जवानों की प्रस्तुति देखते नजर आए।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button