Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

IGKV में B.Sc. द्वितीय वर्ष का पेपर लीक, परीक्षा रद्द; जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शिकायत मिलते ही विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षा को रद्द कर दिया है।

मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

कवर्धा से मिली शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन को कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए B.Sc. द्वितीय वर्ष के संबंधित विषय की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें – झोलाछाप डॉक्टर ने 3 साल के मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद मौत;

दोबारा होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि रद्द की गई परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख बाद में अलग से जारी की जाएगी।

पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर लीक पेपर को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र रायपुर में तैयार होने के बाद 28 कॉलेजों को भेजा जाता है।

मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button