Follow Us on Our Social Media
National

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भाजपा का दबदबा, नंदीग्राम और रेजिनगर में बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने एक लाख 22 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि रेजिनगर में पार्टी के उम्मीदवार शखारोव सरकार 72,710 वोटों से विजयी रहे। नंदीग्राम में हसीरानी रथ की जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पुराने जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने तोड़ा रिकॉर्ड

हसीरानी रथ दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में 81,230 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2021 के चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराया था। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से जीते थे, लेकिन उपचुनाव में हसीरानी रथ ने जीत का नया रिकॉर्ड बनाया।

इस साल शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके कारण वहां उपचुनाव कराना पड़ा। वहीं, आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने नवादा और रेजिनगर दोनों सीटों पर जीत के बाद रेजिनगर सीट खाली कर दी थी।

शुभेंदु अधिकारी ने अल्पसंख्यक समर्थन का किया दावा

उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार मतदान के दौरान बमबारी और गोलीबारी की घटनाएं नहीं हुईं और किसी भी जगह दोबारा मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने दावा किया कि नई सरकार ने भयमुक्त माहौल बनाया है और अल्पसंख्यक समुदाय का भरोसा सरकार पर बढ़ा है। शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, रेजिनगर में भाजपा को मिले अधिकतर वोट अल्पसंख्यक समुदाय से आए।

भाजपा ने नतीजों को बताया जनता के भरोसे का संकेत

पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने उपचुनाव के परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण से जोड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के कामकाज से लोगों का भरोसा बढ़ा है और चुनाव परिणाम इसका संकेत देते हैं। नंदीग्राम और रेजिनगर में मिली जीत को भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button