Chhattisgarh

BREAKING: थ्रीडी ब्लास्ट फैक्ट्री हादसे की जांच करेगी कांग्रेस,8 सदस्यीय समिति गठित; पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बने संयोजक 

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र के बेन्द्री स्थित थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में प्रदेश कांग्रेस (Congress)  ने जांच समिति गठित की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे को गंभीर बताते हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के संयोजकत्व में 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति हादसे की वस्तुस्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

कांग्रेस (Congress) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, समिति के संयोजक डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे। इसके अलावा रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्याध्यक्ष भावेश बघेल और असंगठित क्षेत्र श्रमिक निवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक को सदस्य बनाया गया है।

प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात करें, घायलों का हाल जानें और फैक्ट्री प्रबंधन से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाएं। इसके बाद सभी तथ्यों के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपा जाएगा।

गौरतलब है कि उरला के बेन्द्री स्थित थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे हैं। कांग्रेस ने मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button