Entertainment

‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने पंजाब में दिखाई दमदार पकड़, ऑक्यूपेंसी के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे

‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ 26 जून को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. जहां अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म देशभर में ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने की वजह से कमाई में आगे रही, वहीं पंजाब में गिप्पी ग्रेवाल की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने ऑक्यूपेंसी के मामले में बाजी मार ली.

22 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ में गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और गुरप्रीत गुग्गी जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म को देश में सीमित स्क्रीन मिली, लेकिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

पहले दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. दो दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के पार निकल गया.

वहीं, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की. गुरुवार के पेड प्रीव्यू सहित फिल्म का दो दिनों का घरेलू नेट कलेक्शन 39 करोड़ रुपये रहा.

हालांकि कमाई के मामले में ‘वेलकम टू द जंगल’ आगे है, लेकिन थिएटर ऑक्यूपेंसी में ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने दोनों दिनों बेहतर प्रदर्शन किया. पहले दिन पंजाबी फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29% रही, जबकि ‘वेलकम टू द जंगल’ की 26% थी. दूसरे दिन ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की ऑक्यूपेंसी 35% और अक्षय कुमार की फिल्म की 33% दर्ज की गई.

सीमित स्क्रीन के बावजूद ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का प्रदर्शन यह दिखाता है कि पंजाब में फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रियता बरकरार है और दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button