National

दर्रीकापा में गौवंश वध का खुलासा, 35 किलो से अधिक मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीकापा में गौवंश का वध कर मांस बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस, हड्डियां और अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए औजार और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

घर में चल रहा था गौवंश वध और मांस बेचने का आरोप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश अनंत और राहुल अनंत के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर उनके मकान पर छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में मांस और हड्डियां बरामद हुईं। मौके से गौवंश वध में इस्तेमाल किए गए दो खुरपा, दो टंगिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी घर में ही गौवंश का वध कर उसका मांस बेचने का कार्य कर रहे थे।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299(3) एवं 5 तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 5 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और बरामद सामग्री को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button