Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

CGBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, 27 अगस्त तक स्कूलों में ले सकेंगे प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता के अनुसार स्कूलों में प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए 27 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है।

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

CGBSE के निर्देश के अनुसार, हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दोनों तरह के विद्यार्थियों को पात्रता के आधार पर स्कूल में प्रवेश दिया जा सकेगा।

वहीं, कक्षा 12वीं में द्वितीय मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण श्रेणी सुधार वाले विद्यार्थियों और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा।

मंडल ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश जारी किया है।

13 अगस्त को जारी हुआ था रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम 13 अगस्त 2026 को जारी किया था। अब परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर स्कूलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

प्रवेश से पहले पात्रता की जांच जरूरी

मंडल ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से पहले उसकी पात्रता की जांच की जाए। संबंधित संस्था या प्राचार्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थी प्रवेश के लिए निर्धारित नियमों को पूरा करता हो।

किसी भी अपात्र विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

31 अगस्त तक ऑनलाइन दर्ज करनी होगी जानकारी

स्कूलों को प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। मंडल ने इसके लिए 31 अगस्त 2026 तक की समय सीमा तय की है।

CGBSE के इस फैसले से द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो परीक्षा परिणाम के बाद आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं। स्कूल प्रबंधन को भी तय समयसीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button