Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की समय-सारिणी जारी, 6 से 9 जून तक होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को भाषा एवं निबंध, 7 जून को सामान्य अध्ययन-1 एवं सामान्य अध्ययन-2, 8 जून को सामान्य अध्ययन-3 एवं सामान्य अध्ययन-4 तथा 9 जून को सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मुख्य परीक्षा सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर स्थित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र, सूचना पत्र या एसएमएस नहीं भेजा जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी स्वयं वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button