Follow Us on Our Social Media
BastarChhattisgarh

रिहाई के बाद आरोपी ने फिर दी धमकी, केस वापस लेने का दबाव

केशकाल में अनाचार-ब्लैकमेलिंग मामले का आरोपी दोबारा गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के केशकाल थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग के मामले में पहले जेल जा चुका आरोपी रिहाई के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पीड़िता (Victim) को लगातार फोन कर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जानकारी के अनुसार, पीड़िता (Victim) ने अमान विरानी के खिलाफ पहले अनाचार और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ समय बाद रिहा होने के बाद आरोपी ने फिर से पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया और लगातार दबाव बनाने लगा।

आरोपी ने न सिर्फ केस वापस लेने की धमकी दी, बल्कि छत्तीसगढ़ के कोर्ट-कचहरी में हुए खर्च की राशि भी पीड़िता से मांगने लगा। लगातार धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता (Victim) एक बार फिर थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना केशकाल में अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button