Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ BJP ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों के लिए नियुक्त किए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने जनजातीय गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रदेश स्तर पर संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय ने सूची जारी की है।

जारी सूची के अनुसार, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और राधेश्याम राठिया को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, महेश कश्यप को भी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, सत्यनारायण सिंह और विकास मरकाम को सहसंयोजक बनाया गया है। लता उसेंडी, प्रणव मरपच्ची, रूप सिंह मंडावी, डॉ. देवेंद्र माहला और विजय जगत को सदस्य नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए जनजातीय गौरव दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी है।

image 65 11

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button