Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नए DGP की नियुक्ति की तैयारी तेज, प्रमोशन के लिए 3 IPS अफसरों के नाम केंद्र को भेजे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार ने डीजी पद पर पदोन्नति के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम मंजूर कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद राज्य में डीजी रैंक के अधिकारियों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। इनमें से किसी एक अधिकारी को नए डीजीपी की जिम्मेदारी मिल सकती है।

इन तीन IPS अधिकारियों के नाम शामिल

डीजी पद पर पदोन्नति की दौड़ में 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी, 1995 बैच के प्रदीप गुप्ता और 1996 बैच के विवेकानंद सिन्हा के नाम शामिल हैं। तीनों अधिकारी फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

फरवरी में रिटायर होंगे वर्तमान DGP

वर्तमान डीजीपी अरुणदेव गौतम फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।

इसके लिए छह आईपीएस अधिकारियों का पैनल यूपीएससी को भेजा जाएगा। इस पैनल में जीपी सिंह, पवन देव, हिमांशु गुप्ता, एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता और विवेकानंद सिन्हा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इसी पैनल में से किसी एक अधिकारी को छत्तीसगढ़ का अगला डीजीपी नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला चयन प्रक्रिया पूरी होने और संबंधित प्राधिकरणों की मंजूरी के बाद होगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button