Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने दिखाई ट्री एटीएम को हरी झंडी

एटीएम से निकलेंगे पौधे, जशपुर में शुरू हुई नई पहल

रायपुर। बारिश के मौसम में पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अनोखी पहल शुरू की गई है। अब लोगों को पैसे नहीं, बल्कि पौधे देने वाला ‘ट्री एटीएम’ गांव-गांव पहुंचेगा। मुख्यमंत्री(Chief Minister) विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बगिया हेलीपैड परिसर से इस मोबाइल ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के जरिए लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

सीएम ने लिया आंवला का पौधा, लोगों से पौधे लगाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री(Chief Minister) विष्णुदेव साय ने स्वयं ट्री एटीएम से आंवला का पौधा लिया और उपस्थित लोगों को भी पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल ट्री एटीएम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मुफ्त पौधे उपलब्ध कराएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग पौधरोपण अभियान से जुड़ेंगे और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसके पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प ले।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा नया विस्तार

मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय है और ट्री एटीएम के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे आसानी से मिल सकेंगे। इसके साथ ही पौधरोपण की सही तकनीक, देखभाल और संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि लगाए गए पौधों के जीवित रहने की संभावना बढ़ सके।

वन विभाग की इस पहल का संदेश है—“आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांव।” अभियान का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण सुनिश्चित करना भी है। इससे पर्यावरण संरक्षण को दीर्घकालिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button