Follow Us on Our Social Media
National

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेंगे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके, 15 अगस्त को महाराष्ट्र के हिंगोली से होगा आगाज

शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके 15 अगस्त को महाराष्ट्र के हिंगोली से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह 7:30 बजे हिंगोली के पिंपरी में इस अभियान का आगाज होगा।

इस अभियान में अभिजीत दिपके खुद शामिल होंगे। इसके जरिए स्थानीय स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा आदेश…

जंतर-मंतर आंदोलन के बाद नई मुहिम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद अब अभिजीत दिपके ने नई मुहिम शुरू करने का ऐलान किया है। ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के जरिए सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति और शिक्षा से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य स्कूलों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए संबंधित प्रशासन और अधिकारियों तक मुद्दे पहुंचाना है। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।

‘गांव के सरकारी स्कूल सबसे ज्यादा नजरअंदाज हुए’

दिपके ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश जारी कर इस अभियान की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के दशकों में अगर किसी चीज को सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया गया है, तो वह गांवों के सरकारी स्कूल हैं।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ‘जेन अल्फा’ के छात्रों ने स्कूल तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को चांदपुर गांव के सैकड़ों बच्चे अपने माता-पिता और ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

दिपके ने प्रदर्शन कर रहे बच्चों का समर्थन करते हुए कहा कि वे अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने उनके आंदोलन को CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जोड़ते हुए कहा, “जेन अल्फा, तुम और मजबूत बनो! यह वाकई बहुत प्रेरणादायक है।”

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button