Follow Us on Our Social Media
National

‘मैं यहां कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं’… जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में पहुंचा बर्खास्त कांस्टेबल

वीडियो वायरल

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच में पता चला कि वर्दी में दिख रहा शख्स उत्तराखंड पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल शेर सिंह है। घटना के बाद दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

‘देश नहीं बचेगा तो नौकरी का क्या करूंगा’

वायरल वीडियो में शेर सिंह पुलिस की वर्दी पहनकर मंच से कहता नजर आता है, “जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करूंगा? मैं उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं।”

वीडियो में वह अपने पद से इस्तीफा देने का दावा भी करता दिखाई देता है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक शेर सिंह पहले ही पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

वर्दी में धरना स्थल पहुंचने पर उठे सवाल

जंतर-मंतर जैसे हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी का खाकी वर्दी पहनकर पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि शेर सिंह ने पुलिस की वर्दी कैसे पहनी और वह सुरक्षा जांच पार कर धरना स्थल तक कैसे पहुंचा।

कौन है शेर सिंह?

जानकारी के मुताबिक, शेर सिंह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की का रहने वाला है। वह पहले पिथौरागढ़ में तैनात रह चुका है और आईजी गढ़वाल का गनर भी रह चुका है।

साल 2025 में ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में उसे निलंबित किया गया था। बाद में देहरादून एसटीएफ ने जमीन के लेन-देन से जुड़े एक मामले में प्रवीण वाल्मीकि गैंग की मुखबिरी करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।

सोशल मीडिया पर भी रहता है सक्रिय

बताया जा रहा है कि शेर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और भीम आर्मी से जुड़ी गतिविधियों व वीडियो भी साझा करता रहा है। अब पुलिस वर्दी के कथित दुरुपयोग, सुरक्षा में संभावित चूक और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

फिलहाल मामले में जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं।

 

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button