Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

सिंगापुर में CM साय ने उद्योग जगत से किया संवाद, छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया और राज्य की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों तथा निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, नवाचार और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में भी तेजी से उभर रहा है। राज्य सरकार संसाधनों और आधुनिक तकनीक के समन्वय के जरिए छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 2.24.21 PM

 

उन्होंने कहा कि सिंगापुर की तकनीकी दक्षता और शहरी विकास का अनुभव, छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता के साथ मिलकर नई विकास संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। राज्य सरकार निवेशकों को अनुकूल नीतिगत वातावरण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 2.24.22 PM 1

बैठक के दौरान टेक्नोलॉजी एवं प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी, औद्योगिक अधोसंरचना और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से केवल निवेश को बढ़ावा नहीं मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसर, कौशल विकास और तकनीकी हस्तांतरण को भी गति मिलेगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button