स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन; 31 अक्टूबर से परीक्षा संभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन, प्रवेश पत्र और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी हैं।
1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
जारी विज्ञापन के अनुसार संविदा के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक उसमें सुधार करने का अवसर दिया जाएगा।
31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच परीक्षा संभावित
विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा का आयोजन अलग-अलग पालियों में किया जा सकता है।
वहीं, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है।
वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न, पदवार पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न संविदा पदों को भरा जाएगा। पदवार संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है।




