Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: पत्नी के साथ देख युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, अब शव लेने से कतरा रहे परिजन

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग (love affair) से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।

कुकरेल बाजार के कुर्रीडीह गांव में 8 जुलाई की आधी रात एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शंकर अपनी कथित प्रेमिका से मिलने धमतरी आया था। देर रात वह महिला के घर पर मौजूद था। इसी दौरान महिला का पति योगेंद्र सोरी वहां पहुंच गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच (love affair)  के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी और शंकर को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इससे गुस्साए योगेंद्र ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से शंकर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

इस हत्याकांड के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन (love affair)  अब तक शव लेने धमतरी नहीं पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा लगातार संपर्क किए जाने के बावजूद परिजन शव लेने में आनाकानी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिजनों का कहना है कि वे शव को अपने गृह जिला मंदसौर नहीं ले जाएंगे। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार धमतरी में ही किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button