NationalEntertainment

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण: थर्ड ट्राइमेस्टर में शेयर किया मजेदार पोस्ट, कुछ हफ्तों में हो सकती है डिलीवरी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अप्रैल में दूसरी बार मां बनने की घोषणा करने वाली दीपिका अब गर्भावस्था के आखिरी यानी थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार मीम शेयर कर अपनी मौजूदा स्थिति का इशारों में जिक्र किया।

दीपिका ( Deepika Padukone)  ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक गर्भवती महिला रात में बाथरूम जाने के लिए उठते समय होने वाली परेशानी से जूझती नजर आती है। इस मीम के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि वह अब प्रेग्नेंसी के तीसरे चरण में हैं। इसका मतलब है कि वह सातवां महीना पार कर चुकी हैं और अगले कुछ हफ्तों में उनकी डिलीवरी हो सकती है।

थर्ड ट्राइमेस्टर गर्भावस्था का अंतिम चरण होता है, जो 28वें सप्ताह से शुरू होकर प्रसव तक चलता है। इस दौरान शिशु का तेजी से विकास होता है और मां के शरीर में भी कई बदलाव आते हैं। पेट का आकार बढ़ने, कमर और पैरों में दर्द, सांस फूलना, बार-बार पेशाब आना और रात में नींद न आने जैसी समस्याएं सामान्य मानी जाती हैं।

दीपिका ( Deepika Padukone)  और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस खबर के बाद फिल्म जगत के कई सितारों ने दोनों को शुभकामनाएं दी थीं। हाल ही में दीपिका ने एक विज्ञापन वीडियो में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई के बांद्रा स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इससे पहले 8 सितंबर 2024 को दोनों ने अपनी बेटी दुआ के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट से शुरू हुई थी और दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button