BusinessNational

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकते हैं सस्ते: TRAI का नया ड्राफ्ट, कॉल-एसएमएस पैक की कीमतें 70% तक घटने की उम्मीद

दिल्ली। मोबाइल यूजर्स (Mobile recharge plans) के लिए राहत भरी खबर है। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

ट्राई ने ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ का मसौदा जारी कर इस पर सभी हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। प्रस्ताव का उद्देश्य उन ग्राहकों को राहत देना है, जिन्हें केवल कॉल और एसएमएस की सुविधा चाहिए, लेकिन मजबूरी में डेटा वाला महंगा प्लान खरीदना पड़ता है।

ड्राफ्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों को जितनी वैधता वाले डेटा प्लान (Mobile recharge plans) उपलब्ध हैं, उतनी ही अवधि के ‘कॉल और एसएमएस ओनली’ प्लान भी लॉन्च करने होंगे। यानी 7, 28, 56 और 84 दिनों की वैधता वाले बिना डेटा के प्लान भी ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल रिचार्ज की कुल कीमत का करीब 50 से 70 प्रतिशत हिस्सा डेटा सेवाओं का होता है।

ऐसे में नया नियम लागू होने पर बिना डेटा वाले प्लान मौजूदा पैकों की तुलना में काफी सस्ते हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, 300 रुपये का डेटा प्लान केवल कॉल और एसएमएस के लिए 100 से 150 रुपये तक में मिल सकता है।

इस फैसले का सबसे अधिक फायदा फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों, बुजुर्गों, दूसरी सिम केवल कॉल के लिए रखने वाले ग्राहकों और घर या ऑफिस में वाई-फाई का उपयोग करने वालों को मिलेगा।

ट्राई (Mobile recharge plans) ने अपने मसौदे में यह भी प्रस्ताव रखा है कि ट्रूकॉलर जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स 1600 और 140 सीरीज के कॉल्स को स्वतः ब्लॉक नहीं कर सकेंगे।

1600 सीरीज का उपयोग बैंक, सरकारी और वित्तीय संस्थानों की जरूरी कॉल के लिए होता है, जबकि 140 सीरीज विज्ञापन संबंधी कॉल के लिए निर्धारित है।

ड्राफ्ट पर सुझाव मिलने के बाद ट्राई अंतिम नियम जारी करेगा। इसके बाद टेलीकॉम कंपनियों को नए नियम लागू करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और ग्राहकों को अधिक किफायती विकल्प मिलने की उम्मीद है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button