NationalEntertainment

इंटरनेशनल मार्केट में भी छाया धमाल 4 का जलवा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार

दिल्ली। बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। मजेदार कहानी, कॉमेडी और कलाकारों की शानदार टाइमिंग के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब धमाल 4 ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी पहचान बना ली है। फिल्म के ताजा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं, जो इसकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 102 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों के अंदर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई करने वाली इस फिल्म की कमाई में सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े काफी मजबूत रहे। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो इसकी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है।

धमाल 4 की स्टारकास्ट और कॉमेडी अंदाज ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह इस साल 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कारोबार करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

इससे पहले बॉर्डर 2, धुरंधर द रिवेंज, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। अब इस लिस्ट में धमाल 4 का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म की शानदार कमाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अच्छी कॉमेडी और मजबूत मनोरंजन वाली फिल्मों की दर्शकों के बीच आज भी बड़ी मांग है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button