श्रीलंका ए के खिलाफ ध्रुव जुरेल का शतक, इंडिया-ए ने 400 रन का आंकड़ा किया पार

श्रीलंका ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. साई सुदर्शन के शतक के बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए ने बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया है. कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम की पारी को मजबूती दी.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत मजबूत रही. पहले दिन नाबाद लौटे ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन भी शानदार लय बरकरार रखी और 181 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने संयम और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.
ध्रुव जुरेल का यह लगातार तीसरा बड़ा शतक है. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया ए और साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भी शतकीय पारी खेल चुके हैं. उनकी निरंतरता ने एक बार फिर साबित किया कि वह लंबे प्रारूप के मजबूत बल्लेबाज हैं.
जुरेल से पहले सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 132 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शेख रशीद ने 63 रन का योगदान दिया. दूसरे दिन बारिश के कारण खेल कई बार बाधित हुआ, लेकिन 104 ओवर तक इंडिया-ए ने 5 विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाकर मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली.

